सच खबर, मेदिनीनगरः लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा महोत्सव की धूम हर ओर मची है। पलामू की दीपक तिवारी फेम इंडियन रोटी बैंक की टीम भी स्थानीय स्तर पर छठव्रतियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सामने आई है। दो दिनों तक छठ घाट एवं रास्तों की साफ-सफाई की मुहिम प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ नहाय-खाय के शुभ दिवस पर आम की लड़की वितरण के साथ किया गया। पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर के वार्ड नंबर 17 स्थित आवासीय कार्यालय में इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक श्री तिवारी के नेतृत्व में छठव्रतियों के बीच निःशुल्क आम की लकड़ी का वितरण किया। साथ ही बताया गया कि जिन उपासकों को आम की लकड़ी की आवश्यकता है वो रांची रोड रेड़मा स्थित आवासीय कार्यालय आकर ले जा सकते हैं। मौके पर सूर्य उपासना के महापर्व पर लोकगीत गाती महिलाओं ने आकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौके पर श्री तिवारी ने बारी-बारी से सभी महिला, पुरुष, बच्चों को आम की लकड़ी मुहैया कराई। साथ ही जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर श्री तिवारी ने बताया कि छठ पूजा की महत्ता का बखान करना सूर्य को दीपक दिखाने समान है। पावन, पवित्र, पारंपरिक महापर्व को मनाने में हर घर परंपरागत तरीके से जुटा हुआ है। जिसे देखने दिल्ली से आई आईआरबी की टीम झारखंड के पलामू पहुंची है। सेवादार दीपक ने बताया कि प्रसाद वितरण की परंपरा पुरानी है, लेकिन भौतिकवादी युग में आम की लकड़ी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं श्री तिवारी ने बताया कि कोई भी छठव्रती को किसी भी तरह की समस्या या परेशानी होती है तो निगम ही नहीं, बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंडियन रोटी बैंक की युवा टीम उन तक सुविधा उपलब्ध कराने में आगे रहती है। मौके पर स्टेट वाइस कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति के साथ जुड़ाव एवं पावन, पवित्रता का संदेश देता है। एकमात्र दर्शनीय देव की उपासना में हर धर्म-कर्म के लोग आस्था रखते हैं। जहां हर धर्म, हर जाति, हर तबके के लोग एक सूत्र में बंध जाते हैं। यही वजह है कि छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। इंडियन रोटी बैंक की टीम हर दिन सेवाकार्य करती है, आस्था, उपासना, अराधना के महापर्व पर हमारी टीम सहयोग करके धन्य मानती है। इस दौरान आम की लकड़ी का बंडल बनाने से लेकर वितरण में इंडियन रोटी बैंक की पलामू ईकाई के साथ साथ इंडियन रोटी बैंक की दिल्ली टीम के युवाओं की भूमिका अहम रही। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता यशवंत तिवारी, पलामू जिला कॉर्डिनेटर मनीष यादव, वाइस कॉर्डिनेटर राकेश तिवारी मिकू, सुभाष कुमार, दिलीप तिवारी, मनीष पाण्डेय, विजय यादव, विशाल सिंह, कृष्ण सिंह, हरिशंकर दूबे, संत, रंजीत, प्रिंस, दक्ष सम्मिलित रहे।