फिट इंडिया फ्रीडम रन 3: 0 का हुआ आयोजन, उपायुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों, छात्रों एवं आमजनों ने दौड़ में हिस्सा लिया

सच खबर, लातेहारः आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला खेल कार्यालय के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 3ः 0 का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया गया। उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों , जन प्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट, छात्रों एवं आमजनों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ कारगिल पार्क से शुरू होकर समाहरणालय परिसर में समाप्त हुई। दौड़ में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *