सच खबर, मेदिनीनगरः स्थानीय पांकी रोड, रेड़मा स्थिति दायित्व ट्रस्ट के कार्यालय में सेवानिवृत्त पूर्व डाकपाल अखिलेश कुमार वर्मा की छठी पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। स्वर्गीय वर्मा के पुत्र एवं ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश कुमार वर्मा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और कहा कि हर एक व्यक्ति के जीवन में माता पिता की भूमिका अहम होती है, मगर उसका सर्वाधिक एहसास अधिकतर लोगों को खोने के बाद ही पता चलता है। वर्मा ने कहा कि को लोग भाग्यशाली हैं जिनके सर पर माता-पिता का हाथ है अतः ऐसे लोग अपने माता-पिता की तन मन से सेवा कर उनके आशीर्वाद को ग्रहण करें ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम कर सके। विदित हो कि 27 अक्टूबर 2016 को आंशिक बीमारी से स्वर्गीय अखिलेश वर्मा की मृत्यु 76 वर्ष की उम्र में हो गई थी। स्वर्गीय वर्मा अपने जीवन में अपने परिवार जनों के साथ अपने आसपास एवं सहकर्मियों के लिए सादगी, ईमानदारी और अध्ययन के लिए जाने जाते थे और अपना पूरा जीवन बेदाग छवि के साथ निर्वहन किया। इस अवसर पर परिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों के रूप में श्रीमती पिंकी वर्मा, श्रीमती ममता तिवारी ,अभिलाषा वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी तिवारी, वैभव कुमार एवं आकाश वर्मा उपस्थित थे।