सच खबर, मेदिनीनगरः जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार एक बार फिर अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती विभिन्न स्थलों पर संचालित क्रशर का पुलिस बल के साथ जांच की एवं अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आठ क्रसर को सील कर दिया है,वही क्रशर में रखे गए 5300 सीएफटी बोल्डर, 22 हजार 5 सौ सीएफटी स्टोन एवं 13 सौ डस्ट को भी जब्त कर अवैध क्रसर संचालन करने वाले संचालको के खिलाफ नाजजद अभियुक्त बनाते हुए आठ क्रसर संचालक पर पांकी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सूचना मिली थी कि पांकी थाना अंतर्गत अवैध क्रसर का संचालन किया जा रहा है,जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुअनि गौतम कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आठ क्रशर की जांच में पाया कि लाइसेंस के बिना ही क्रशर संचालित की जा रही है एवं प्लांट में अवैध तरीके से बोल्डर,स्टोन भी भंडारित किया गया है। जिस पर उन्होंने अविलंब कार्रवाई की एवं सभी आठ क्रसर को सील कर दिया एवं क्रसर प्लांट में रखे गए 5300 सीएफटी बोल्डर, 22 हजार 5 सौ सीएफटी स्टोन एवं 13 सौ डस्ट को जब्त कर लिया। अवैध रूप से क्रसर प्लांट का संचालन करने वाले आठ क्रशर संचालको पर जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा पांकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार उस समय भौंचक रह गए जब पूर्व में सील किए गए दो क्रशर को पुनः चालू देखा। हुआं यूं की जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार जब पांकी थाना क्षेत्र के गरीहारा एवं बालूडीह में क्रशर जांच करने पहुंचे तो पाया कि क्रसर संचालित हो रहा है,जबकि 1 अगस्त को स्थलीय जांच के क्रम में अवैध क्रशर प्लांट का संचालन पर दो क्रशर प्लांट को सील कर दिया गया है,लेकिन इसके बावजूद संचालनकर्ता सोनू गुप्ता एवं संजय साव के द्वारा सील किए गए क्रसर का ताला तोड़ कर पुनः क्रसर का संचालन किया जा रहा है,जिस पर उन्होंने त्वरीत कार्रवाई की एवं क्रसर को पुनः सील कर दिया। जिला खनन पदाधिकारी आमजनों से अपील की है कि जिले में अगर किसी भी स्थान पर अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन हो रहा है तो इसकी जानकारी दें अविलंब कार्रवाई कर दोषियों को चिहिंत करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
क्रसर संचालक एवं जब्त बोल्डर एवं चिप्सः 1अजय विश्वकर्मा,पिता जगेश्वर विश्वकर्मा,ग्राम चापीखुर्द,पार्टनर मिथलेश साव,पिता गणेश साव,ग्राम फलवरीया, जब्त बोल्डर 1700 सीएफटी,स्टोन चिप्स 2400 सीएफटी एवं डस्ट 200 सीएफटी।2 अनुज सिंह,बनखेता थाना पांकी पत्थर बोल्डर 12 सौ सीएफटी,स्टोन चिप्स 3 हजार सीएफटी एवं डस्ट 4 सौ सीएफटी 3 विष्णदेव यादव,ग्राम रंगाई थाना,पांकी,बोल्डर 500 सीएफटी,2 हजार सीएफटी स्टोन,4 अजय यादव,पिता सरवन यादव,खपरमाण्डा,पार्टनर रामचंद्र साहु नावागढ़ बोल्डर 400 सीएफटी,स्टोन 450 सीएफटी 5 शंकर यादव,पिता राजकेश्वर यादव,ग्राम गरीहार,बोल्डर 300,स्टोन चिप्स 600 सीएफटी एवं डस्ट 200 सीएफटी, 6 अजय यादव,गरीहारा पांकी,पलामू,बोल्डर 500 सीएफटी,स्टोन 3000 सीएफटी एवं डस्ट 500 सीएफटी, 7 सोनू गुप्ता,पिता रामातार गुप्ता,ग्राम नुरू,थाना पांकीख् बोल्डर 500 सीएफटी,चिप्स स्टोन 500 सीएफटी, 8 संजय साव,पिता गोदावरी साव,ग्राम नुरू,पांकी बोल्डर 200 सीएफटी,स्टोन चिप्स 500 सीएफटी।