सच खबर, मेदिनीनगरः उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे बुधवार को चौनपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डन से यहां रह रहे बच्चियों की जानकारी एवं गार्ड की प्रतिनियुक्त से भी अवगत हुए। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ए दोड्डे ने छठवीं व नवीं कक्षा के बच्चियों संग संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से देश के प्रधानमंत्री का नाम,राष्ट्रपति का नाम, गणित व भूगोल से संबंधित कई सवाल किये। उन्होंने बच्चियों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इसी क्रम में नाइन्थ क्लास की बच्चियों ने उपायुक्त को बताया कि दीपावली के पूर्व से ही गणित की शिक्षिका अनुपस्थित है,जिसके कारण गणित विषय की पढ़ाई बाधित हो रही है इसपर उपायुक्त ने वार्डन से उक्त विषय पर संवाद करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त शिक्षिका को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे उपायुक्त कभी शिक्षक तो कभी विद्यार्थी की भूमिका में नजर आये।उन्होंने क्लास की बेंच पर बैठकर बच्चियों संग क्लास किया वहीं बच्चों को साइंस,सोशल साइंस भी पढ़ाया। उन्होंने वार्डन को बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु निर्देशित किया। मौके पर उपायुक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी,वॉर्डन, शिक्षिका समेत अन्य उपस्थित थे।