सच खबर, मेदिनीनगरः जिले में भव्य तरीके से स्थापना दिवस मनाने को लेकर उपायुक्त अंजनेयुलू दोड्डे ने जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की साफ-सफाई,रंग-रोहन व तथा प्रतिमा के इर्द-गिर्द सड़क किनारे सफाई हेतु संबंधितों को निर्देशित किया.उन्होंने कहा पूर्वाहन 10 बजे मेदनीनगर स्थित रेलवे स्टेशन रोड में अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा इसके पश्चात संध्या 5 बजे टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.उन्होंने सभी सरकारी भवनों में साफ-सफाई तथा विद्युत सज्जा को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से भी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर निर्देशित किया.मौके पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता,सदर व हुसैनाबाद एसडीओ समेत जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थे।