भगवान बिरसा मुण्डा जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर बैठक में उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

सच खबर, चतराः 15 नवम्बर को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वहीं सभी प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार चल रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं लंबित आवेदनों को स्थापना दिवस के पूर्व जल्द से जल्द निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, नजारत उपसमाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अभय कुमार झा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *