सच खबर, मरकच्चोः प्रखंड के बेरहवा जंगल स्थित धार्मिक स्थल कर्माधाम मंदिर पर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए शनिवार को प्रखण्ड का धार्मिक स्थल कर्माधाम में मरकच्चो थाना प्रभारी सुमीत साव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुमीत साव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंदिर के आसपास फैले प्लास्टिक के कचरे एकत्रित कर लोगों को इसका त्याग करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर थाना प्रभारी सुमीत कुमार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति भी जागरूक किया। वहीं, मरकच्चो थाना में पदस्थापित एसआई कुंदन कुमार ने कहा कि कर्माधाम में पूजापाठ करने के बाद खाने पीने के उपयोग में लाने वाले फोम के बने पत्तल व सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सामान का उपयोग नही करें और नाही दूसरों को करने दें। ऐसा करने पर कर्मा धाम परिसर को साफःसुथरा रखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा की कर्मा धाम के समक्ष पूजा पाठ करें, लेकिन खाना खाने व खिलाने का काम वहां से दूर जंगलों व बराकर नदी में करें और कचरे को एक जगह जमा कर जला देने का प्रयास करें। ऐसा करने पर ही मंदिर परिसर को स्वच्छ व साफ सुथरा रखा जा सकता है। स्वच्छता अभियान में दक्षिणी पंचायत मरक्कचो के मुखिया दीपक पांडे, जिप सदस्य प्रतिनिधि रवि शंकर तिवारी मंटू, जामु मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता , मध्य पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नितिन चन्द्र गुप्ता, बीरेंद्र राणा, पिंटु साव, संतोष सिंह, संजय सिंह ,अरुण यादव, रोहित वर्णवाल, विपिन मोदी, सोनू वर्णवाल, लालू यादव, रणजीत यादव समेत कई लोग मौजूद थे।