नेवाड़ी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

सच खबर, लातेहारः राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम 2022 का आयोजन दो चरणों में पहला 12 से 22 अक्टूबर एवं दूसरा 1 से 14 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में लातेहार प्रखंड के नेवाड़ी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लाभुकों को लाभ पहुंचाने का है। जिन्हें अब तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिला है या किसी अन्य कारण से लाभ से वंचित है, वैसे लाभुक यहां आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जांच कर त्वरित निष्पादित किया जाएगा। शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ अवश्य लें। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रुप से लाभुकों के बीच 06 जॉब कार्ड, 10 जरुरतमंदो के बीच कंबल, 08 लाभुकों को शर्ट पैंट का वितरण किया गया। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 12 छात्राओं के बीच स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती – साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह गठन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *