बिरहोर टोला में कार्यक्रम आयोजित कर दर्जनों कंबल का वितरण किया

सच खबर, मरकच्चोः जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल को मुखिया बिना देवी ने बच्चेडीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में कार्यक्रम आयोजित कर गरीब बिरहोर परिवार के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया। ठंड से बचने के लिए समय पर मील रहे कम्बल से बिरहोर परिवारों के बीच खुशी का माहौल है । बिरहोर परिवारों ने मुखिया से अन्य योजनाओं से भी जोड़ने की बात कही। मौके पर किशोर यादव, अफजल खान, जावीर खान , कयूम खान, आफताब आलम ,वीरेंद्र यादव ,मनोज यादव राजु बिरहोर ,प्रसादी बिरहोर, कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *