सच खबर, मरकच्चोः ‘आपकी योजना आपका अधिकार, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पपलो पंचायत स्थित सचिवालय के समीप शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख विजय सिंह, सीओ राम सुमन प्रसाद, बीडीओ पप्पू रज्जक, मुखिया चिंता कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कैलाश यादव के अलावे प्रखंड के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा खाद आपूर्ति, उद्योग ,राजस्व, पेंशन, कृषि ऋण, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे । कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों का 633 आवेदन प्राप्त हुवे। मौके पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अशफाक अहमद, बीपीओ राकेश रंजन,मुखिया प्रतिनिधि संजू यादव,पंचायत समिति सदस्य उपेन्द्र यादव, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, मो खलील अंसारी, सीएचसी के आयुष डॉक्टर दिनेश कुमार, जनसेवक अरबिन्द कुमार, सन्तोष मिश्रा समेत प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।