जनसंख्या के दबाव सड़क कुप्रबंधन मौत का सबब बन रहा हैः अविनाश देव

सच खबर, मेदिनीनगरः सदर प्रखंड अंतर्गत पोखरहा खुर्द ग्राम निवासी अजय प्रजापत्ति के 24 वर्षीय बेटा पिंटू प्रजापत्ति घर से डाल्टेनगंज आने के क्रम में रेडमा चौक पर रोड डिवाईडर से स्कूटी टकराने के बाद घटना स्थल पर ही 11 नवम्बर की रात मौत हो गई। पैतृक गांव पोखरहा के हीराबांध गांव में दाह संस्कार किया गया। अविनाश देव शवयात्रा में शामिल हुए चिता पर शव चढ़ने के बाद लकड़ी देकर अंतिम विदाई दी नमन कर पीछे हटे। साथ ही शव यात्रियों के साथ दो मिनट के मौन रख दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस संकटकालीन घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ हूँ और हर सम्भव मदद के लिए खड़ा हूँ। ईश्वर यथोचित स्थान प्रदान करें पीड़ित परिवार को जिंदगी जीने का शक्ति दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *