सच खबर, मेदिनीनगरः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग कि डालटेनगंज नगर इकाई के तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती कचहरी स्थित होटल नैन प्रिती होटल में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के नगर अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन पूर्व प्रदेश सचिव श्याम नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्री सिंह ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जहां एक तरफ स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे। वहीं दूसरी तरफ आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कतिपय ऐसे कार्य किए जिसे भुलाया नहीं जा सकताद है। नेहरू जी ने अपने कार्यकाल में जमीदारी प्रथा का उन्मूलन किया। वहींसैकड़ों कल-कारखाने लगाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने पंचशील के सिद्धांतों पर विदेश नीति को अपनाकर दुनिया में एक उदाहरण पेश किया और दुनिया के अंदर गुटनिरपेक्ष आंदोलन को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई। आज संपूर्ण राष्ट्र कृतज्ञता के साथ उन्हें याद कर रहा है। समारोह में विशिष्ट अतिथि बलराम तिवारी ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता है। मौके पर राम आशीष पाण्डेय, गणेश रवि, विद्या सिंह चेरो, श्याम बिहारी दुबे सत्येंद्र सिंह, रविंद्र चौबे, भृगुनाथ चौधरी, समसुद्दीन अंसारी, कंचन शुक्ला, रघुवीर सिंह, झूबल राम, कृष्णा सिंह, अर्जुन राम कुलदीप सिंह चेरो आदि वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा।